फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी नहीं खुली तो टायर चोरी कर ले गए

Sun, 25 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बीती रात शहर की महावीर मंदिर कालोनी में खड़ी एक कार के दो टायर चोरी हो गए। चोरों ने एक तरफ के दोनों टायर उतार कर कार को ईंटों के सहारे छोड़ दिया। इससे पहले चोरों ने गाड़ी खोलने की कोशिश भी की, मगर इसमें वह कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन

इस गली में यह पहली चोरी नहीं है गत तीन माह में ही इस गली में खड़ी कई कारों को चोर अपना निशाना बना चुके हें। बीती रात महावीर मंदिर के बाहर खड़ी सेट्रो कार के ड्राइवर साइड के दोनों टायर अज्ञात चोर उतार ले गए। कार के मालिक संदीप निवासी सराय मोहल्ला ने इस बारे में पुलिस में शिकायत दे दी है। असल में यहां रहने वाले अधिकतर घरों में पार्किं ग की सुविधा नहीं है। रात को उनकी गाड़ियां गली में ही खड़ी होती हैं। यहां के निवासियों की मानें तो पिछले तीन माह में चोर कई गाड़ियां को अपना निशाना बना बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें