फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पलायन करेगा पीड़ित परिवार

Sat, 11 Mar 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोका गांव में हुए राकेश हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से गांव में रोष का माहौल है। पीड़ित पक्ष के लोग शुक्रवार को गांव में एकत्रित हुए। जहां पर इन लोगों ने फैसला लिया कि अगर एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे गांव से पलायन कर जाएंगे। वहीं इन लोगों ने प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि अगर गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे लघु सचिवालय में आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन

मृतक राकेश के चाचा शमशेर का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनके पास गांव से पलायन करने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं है। अगर प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया तो वे लघु सचिवालय में आत्मदाह कर लेंगे।  उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने अभी तक उनको गिरफ्तार नहीं किया है। श्मशेर के अनुसार मुख्य आरोपी अभी भी न केवल खुली हवा में सांस रहे हैं बल्कि पीड़ित परिवार को केस वापस लेने की धमकी भी दे रहे हैं। शमशेर ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। वहीं मृतक के भाई प्रदीप का कहना है कि पूरा परिवार भयभीत है। बच्चों का स्कूल जाना भी बंद हो गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जिला पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों को  गिरफ्तार करे अन्यथा पूरा परिवार गांव से पलायन कर जिला सचिवालय में आत्मदाह करेगा। इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी
मामले को लेकर पुलिस काफी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकि के 18 आरोपियों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। सुरक्षा के लिए गांव में हर समय एक पीसीआर तैनात की गई है अगर पीड़ित परिवार सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग करता है तो सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें