फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बनी तो सफाई कर्मचारियों को पक्का करेंगे : दीपेंद्र हुड्डा

Fri, 08 Mar 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने आज चौथे दिन भी ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जिला प्रधान नरेश लडायन व संचालन जिला सचिव संदीप कुमार मारौत ने किया। इसके बाद राव तुलाराम चौक पर सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन व अन्य संगठनों ने मिलकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संदीप कुमार ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी इस ऑनलाइन हाजिरी के विरोध प्रदर्शन में लगातार चार दिन से बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार की तरफ से उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। हाजिरी केवल बीडीपीओ ऑफिस की तरफ से ही लगनी चाहिए न कि सरपंचों के माध्यम से। प्रदर्शन में ट्यूबल ऑपरेटर यूनियन भी शामिल रही। उन्होंने कहा कि आगामी 17 मार्च को राज्य कमेटी की बैठक होगी, जिसमें तीनों यूनियन ग्रामीण सफाई कर्मचारी, चौकीदार सभा, ट्यूबवेल ऑपरेटर शामिल रहेंगे। उन्होंने साफ तौर पर बताया कि अगर सरकार हाजिरी लागू करने के लिए कदम उठाएगी तो हम रोड पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से रूबरू हुए व उनकी समस्या सुनी। दीपेंद्र हुड्डा ने भरोसा जताया कि आगामी समय में हरियाणा में कांग्रेस पार्टी सरकार बनेगी तो सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का काम तुरंत प्रभाव से किया जाएगा। इस अवसर पर नरेश लडायन, सुनील, संदीप मारौत, ब्रह्मपाल, अजय, सरोज दुजाना, किरण, अनीता, विष्णु, रमेश जाखड़, राहुल हुड्डा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें