झज्जर। जींद में 10 मार्च को होने वाले क्लेरिकल एसोसिएशन के राज्य स्तरीय सम्मलेन को लेकर वीरवार को झज्जर में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान सुरेंद्र सुहाग ने सांसद को सम्मेलन में आने का न्योता दिया।क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी ने अपना वेतनमान 35400 करवाने के लिए के लिए 10 मार्च को जींद में सम्मेलन आयोजित करना है। इसमें भाग लेने के लिए वीरवार को एसोसिएशन ने राज्य सभा सांसद दीपेंद्र हुड़्डा को ज्ञापन दिया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सम्मेलन में भाग लेने का आश्वासन दिया। मौके पर क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के खजांची धर्मेंद्र ढाका, सत्यदेव राठी, पुरुषोत्तम, सुभाष, प्रदीप, अरुण व पूजा मौजूद रहे।