संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला ने कहा है कि उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश रची जा रही है। वह पूर्व आईपीएस आरएस यादव और अन्य लोगों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का केस दायर करेंगे। पूर्व आईपीएस आरएस यादव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि अभय चौटाला ने निजी दुश्मनी निकालते हुए केस लगवाकर पुलिसकर्मियों के सामने उन्हें चाबुक से पीटा था।
इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला मंगलवार को जींद में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, विकास कामों की जींद में झलक मिली है। यहां सड़क पर 11 फुट के गड्ढे हो गए हैं। अभय ने कहा, आरएसएस हरियाणा में अपने कैडर को मजबूत करने के लिए सभी नियमों की अनदेखी कर रही है।
लैक्चरर छात्रों को पढ़ाने योग्य ही नहीं
अभय ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण रोहतक यूनिवर्सिटी ए प्लस ग्रेड छह पायदान घटकर 11वें स्थान पर आ गई है। जींद यूनिवर्सिटी में स्कूल लेक्चरर कैडर के शिक्षकों को लगाया गया है जबकि वह कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्रों को पढ़ाने के योग्य ही नहीं हैं। सरकार बिना पर्ची बिना खर्ची नौकरी की बात करती है लेकिन लेक्चरर की 70 भर्तियों में से 32 बाहर के हैं।
जजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष इनेलो में शामिल
अभय चौटाला ने मंगलवार को जींद में दो पुराने नेताओं से संपर्क साधा। इस दौरान वे जजपा की पूर्व में जिलाध्यक्ष रह चुकीं शीला चहल के घर पहुंचे। यहां अभय से मुलाकात के बाद उन्होंने इनेलो का पटका पहनकर पार्टी में वापसी की। शीला चहल विधानसभा चुनाव के दौरान जजपा से कांग्रेस में शामिल हुई थीं।पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उन्हें जजपा में शामिल करवाया था। उन्हें प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया गया था। वहीं, अभय ने इनेलो से पूर्व विधायक व वित्त आयोग के चेयरमैन रहे सूरजभान काजल का अर्बन इस्टेट कोठी पर जाकर हालचाल जाना।उन्होंने बंद कमरे में देर तक बातचीत की। सूरजभान काजल फिलहाल कांग्रेस से जुड़े हैं।
02जेएनडी11-पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला। संव