फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जल्द मिलेगी हाइटेंशन लाइनों से राहत

Tue, 25 Aug 2015 12:30 AM IST
बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। विधायक नरेश कौशिक ने झज्जर रोड स्थित पावर में सोमवार को शहर की आबादी वाले क्षेत्र से हाइटेंशन लाइन हटाने का कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर लगभग चार करोड़ 21 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। शहर की आबादी वाले क्षेत्र से तीन 33 केवी की एचटी लाइनें गुजर रही हैं।
विज्ञापन


 तीनों लाइनों को आबादी वाले क्षेत्र से हटाकर खुले एरिया में शिफ्ट करने का कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। शुभारंभ समारोह में यूएचबीवीएन रोहतक जोन के मुख्य अभियंता एसके बंसल ने बताया कि आबादी वालों क्षेत्र से हाइटेंशन लाइनों को तीन महीने में हटा दिया जाएगा।

 विधायक कौशिक ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बहादुरगढ़ हलके की एक अपील पर सीएम ने 40 वर्ष पुरानी समस्या का समाधान कर दिया। उन्होंने हाइटेंशन लाइनों से हुए हादसों पर दुख जताते हुए कहा कि उन्होंने दृढ़ निश्चय कर लिया था कि अगर वे बहादुरगढ़ के विधायक बने तो सबसे पहले हाइटेंशन लाइनें हटवाने का काम करवाया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर एसके बंसल ने बताया कि शहर की आबादी वाले क्षेत्र में तीन 33 केवी  की एचटी लाइनें है। इनमें 132 केवी झज्जर रोड पावर हाउस से ओल्ड पावर हाउस तक दो समानांतर लाइनें और तीसरी दिल्ली-बहादुरगढ़ जो पंजाबी बाग से आबादी वाले क्षेत्र पर होकर पावर हाउस तक पहुंचती है। इन तीनों लाइनों को हटाने के लिए लगभग 557 नए पोल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नई लाइन चालू होते ही पुरानी लाइनों को हटा दिया जाएगा। तीन महीने में यह कार्य पूरा हो जाएगा।

इस अवसर पर बीजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजपाल शर्मा, कैप्टन बलवान सिंह खत्री, कृष्ण यादव, पालेराम शर्मा, महेश कुमार, दिनेश शेखावत, हरिमोहन धाकरे, रणबीर राठी, डा. सुरेंद्र भारद्वाज, दिनेश शेखावत, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता एसजी वत्स, एसडीओ उमेद सिंह और अनिल कुमार उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें