फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने थपथपाई खिलाड़ी की पीठ

Sun, 23 Aug 2015 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा की आबादी देश की लगभग 2 प्रतिशत है, मगर प्रदेश के खिलाड़ी खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतकर प्रदेश का नाम देश व विदेश में कर रहे हैं। यह बात सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को बामनोली गांव में कराटेे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लाने वाले सुमित छिल्लर के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही।
विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सुमित छिल्लर को श्रीलंका में हुई इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लाने की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र ने कहा कि देश में मात्र 2 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाड व कामनवेल्थ खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतकर साबित कर दिया है कि खेलों में हरियाणा सबसे आगे है।

इस अवसर पर पूर्व जिप चेयरमैन सतीश छिकारा, पूर्व ब्लाक चेयरमैन तेजवीर दलाल, आजाद राठी, टैणी प्रधान, सुरेंद्र छिल्लर, काला प्रधान, महेंद्र छिल्लर, मंजू, एडवोकेट दानवीर,पूर्व सरपंच वीरेंद्र, राजेंद्र बराही, जगदीश नंबरदार, अशोक शर्मा, रविंद्र जाखड़, डीघराम सैनी, धर्मबीर जून, विक्रांत जून, दीपक, बलबीर जून, नीरज जून, सहित आसपास के कई गांवों से भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें