फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: शराब पीकर पहले पत्नी से किया झगड़ा, फिर तेजधार हथियार से कर दी हत्या, कोर्ट में पेश हुआ आरोपी पति

Tue, 10 Jun 2025 04:57 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है जहां से आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शराब के नशे में पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव खानपुर खुर्द में एक महिला की तेजधार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति विजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


ये था मामला 

8 जून की रात करीब साढ़े नौ बजे मृतक बाला की अपने बेटे साहिल से आखिरी बात हुई थी, जिसमें बाला ने उसे कहा कि तुम्हारे पापा आए हुए हैं और  वह शराब पीकर उसके साथ झगड़ा कर रहे है। मां की इस बात पर बेटे को चिंता तो हुई। लेकिन, उसे यह आशंका नहीं हुई कि इस हद तक भी अनहोनी हो सकती है। क्योंकि, वे भी लंबे समय से पिता के स्तर पर किए जाने वाले झगड़ालू व्यवहार से भली-भांति परिचित थे। बाला का बड़ा बेटा साहिल एक टाइल फैक्ट्री में काम करता है।

विज्ञापन

20 वर्ष से मायके में रह रही थी महिला

पुलिस ने बताया कि महिला बीस साल से अपने मायके खानपुर खुर्द में पिता के मकान में ही रहती थी। उसने अपनी बेटी की शादी भी अपने खर्च पर की थी। बाला ने ही अपने खर्चे पर सास का काज किया था। उसके दोनों बेटे साहिल और नितेश अपनी बीमार बहन सरिता को देखने के लिए उसके ससुराल शेरला गए हुए थे। मृतक बाला का पति विजय कभी-कभार बाला से मिलने आता था। रविवार रात भी वह घर आया था। कुछ लोगों ने उसे रात को आते देखा था। इसी आधार पर पुलिस ने अपनी टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार कर किया।

आरोपी का भी नहीं गांव में आना-जाना 

बाला हत्याकांड के आरोपी विजय का भिवानी जिले के अपने गांव बलियाली में भी आना-जाना नहीं था। न वह फोन रखता था। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उनके सभी रिश्तेदारों को इस वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि यदि वह आपके पास आए तो तुरंत उन्हें सूचना दे। वारदात के बाद आरोपी दिल्ली अपनी बहन के घर जा रहा था और किसी के फोन पर उसने अपनी बहन को यह सूचना दी थी जिसकी भनक लगते ही पुलिस भी दिल्ली पहुंच गई और आरोपी विजय को रात एक बजे गिरफ्तार कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना सालावास में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।



ये भी पढ़ें: Ambala: रिश्वत लेते पकड़ा गया फूड इंस्पेक्टर, विजिलेंस ब्यूरो ने की कार्रवाई, रंगे हाथों किया गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें