फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, झगड़े में बेटा भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। बिसाहन गांव में रंजिशन दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगाया है। झगड़े में चली गोलियों के कारण पति-पत्नी घायल हो गए। वहीं लाठी डंडों से लगी चोट उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला व उसके बेटे को झज्जर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि व्यक्ति को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घायलों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घर में घुसकर हमला करने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना कर जांच आरंभ कर दी।
जानकारी के अनुसार 23-24 अप्रैल की रात को खेत में पाइप लाइन दबाने को लेकर गांव बिसाहन निवासी मोनू पुत्र नाहर सिंह व उसके चाचा के लड़के साहिल पुत्र सुभाष के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े होने के बाद साहिल ने अपने साथी राहुल, सन्नी को बुलाकर मोनू के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट होने की शिकायत मोनू ने बेरी थाने में दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर साहिल, सन्नी, राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। साहिल जमानत पर बाहर आया हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में मोनू पुत्र नाहर सिंह ने बताया कि चाचा सुभाष, चाची ममता व चचेरा भाई साहिल उनके घर आकर झगड़े वाले केस को वापस लेने का दबाव बनाते थे। जब हमने कहा कि अदालत फैसला करेगी तो सोमवार को चाचा सुभाष, चाची ममता व चचेरा भाई साहिल व सुरेंद्र पुत्र बलवान गेट को तोड़कर घर में घुस गए। साहिल ने घर में घुसते ही फायरिंग कर दी। एक गोली नाहर सिंह के कमर में लगी हुई है। एक गोली कांता के बाएं हाथ में लगी हुई है। आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में घायल सभी को उपचार के लिए बेरी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने नाहर सिंह को पीजीआई रोहतक और कांता व मोनू को झज्जर के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि बिसाहन निवासी साहिल पर गांव में ही गोली चलाने के बेरी थाने में अलग-अलग दो केस दर्ज हैं। साहिल ने एक गाड़ी में सवार युवकों पर गोली चलाई थी। गोली गाड़ी में लगी और युवकों ने भागकर जान बचाई। दूसरा मामला घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने व फायर करने का है।
गांव बिसाहन में घर में घुसकर पति-पत्नी पर गोली चलाने व बेटे पर लाठी-डंड़ों से मारपीट करने की शिकायत मिली है। घायल मोनू की शिकायत पर सुभाष, साहिल, सुरेंद्र, ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

- सुनील, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें