फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भाला फेंक में ऋतिक, लंबी कूद में आयुषी रहीं प्रथम

विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गुरुकुल मटिंडू में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को सम्म
विज्ञापन
खरखौदा। गुरुकुल मटिंडू में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एसडीएम अमित भारद्वाज रहे। विद्यालय के अध्यक्ष ब्रिगेडियर सत्यदेव दहिया, डॉ. सतपाल वत्स, निदेशक दीपेंद्र दहिया ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की शपथ ली। इसके बाद चारों सदनों गंगा, कृष्णा, ब्रह्मपुत्र और साबरमती के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। जिला स्तरीय खिलाड़ियों ने मशाल जलाकर प्रतियोगिता का आगाज किया।
भाला फेंक अंडर-17 में ऋतिक प्रथम, दक्ष द्वितीय और सनी तृतीय रहे। लंबी कूद अंडर-17 में आयुषी प्रथम, दीपाली द्वितीय तथा ऋषिका व लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। शॉट पुट अंडर-19 में अंशु प्रथम, निशांत द्वितीय और अनुज तृतीय रहे। 200 मीटर अंडर-14 बालिका वर्ग में नीलाक्षी प्रथम, गरिमा द्वितीय और हिमांशी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने खेल विद्यार्थियों के मानसिक विकास जरूरी बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें