फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मई तक पूरा हो मकान सूचीकरण कार्य : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

झज्जर। डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। इसके लिए सभी सुपरवाइजर व एनुमुरेटर समन्वय के साथ कार्य करें।
वहीं सभी चार्ज अधिकारी अपने अपने अपने क्षेत्रों में इस कार्य की नियमित रूप से मॉनिटरिंग भी करें। डीसी बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में जनगणना 2027 को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना का कार्य पूरी तरह डिजिटल रूप से होगा।
विज्ञापन

इस दौरान घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटाई जाएगी। जिले में मकान सूचीकरण का कार्य 2185 ब्लॉकों में विभाजित किया गया है जहां घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जाएगी।
उन्होंने जिले में नियुक्त सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में लगाए गए कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से जिम्मेदारियां सौंपें और यह सुनिश्चित करें कि सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीटीएम रितु बंसीवाल, डीआईओ अमित बंसल, चार्ज ऑफिसर एवं तहसीलदार शेखर, ईओ नगर परिषद झज्जर देवेंद्र कुमार, ईओ बहादुरगढ़ संजय रोहिल्ला व नपा सचिव पूजा साहू उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें