फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नालों की सफाई नहीं होने से सड़क पर फैला गंदा पानी, दुकानदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में मानसून से पहले नालों की सफाई के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित झज्जर मोड़ के नजदीक दुकानों के आगे पिछले कई दिनों से गंदा पानी जमा है। नालों की सफाई नहीं होने के कारण पानी सड़क तक फैल गया है जिससे दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि समस्या को लेकर नगर परिषद अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कारोबार भी प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

दुकानदारों सतीश कुमार, वीरेंद्र सिंह व विजय कुमार ने बताया कि सड़क किनारे बने नाले कचरे और मिट्टी से पूरी तरह अटे पड़े हैं। पानी की निकासी बंद होने के कारण गंदा पानी दुकानों के सामने जमा हो गया है। इससे न केवल ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, बल्कि बदबू और मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है।
दुकानदारों का कहना है कि कई ग्राहक गंदे पानी के कारण दुकान तक आने से बच रहे हैं जिससे कारोबार पर सीधा असर पड़ रहा है। दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र के कई दुकानदार एकत्र होकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचे थे। वहां अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया था और जल्द समाधान की मांग की गई थी।
अधिकारियों ने जल्द सफाई करवाने और पानी निकासी दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। उनका कहना है कि सुबह से शाम तक गंदे पानी और बदबू के बीच बैठना मजबूरी बन गया है।
कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं। दुकानदारों का कहना है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। लोगों ने नगर परिषद से जल्द नालों की सफाई करवाने और स्थायी समाधान करने की मांग की है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

शहर में नालों की सफाई के लिए टेंडर लगाया जा चुका है। जल्द ही नालों की सफाई का कार्य शुरू हो जाएगा। दुकानदारों को इस समस्या से जल्द निजात दिलाई जाएगी। -संजय रोहिल्ला, ईओ, नगर परिषद, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें