फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों का सम्मान

Tue, 23 Apr 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
नवोदय स्कूल में चयनीत सरकारी स्कूलों के छात्र अपने  अध्यापक और अभिभावक के साथ खुशी मनाते हुए।
विज्ञापन
बादली। सामाजिक संस्था शिक्षा रथ फाउंडेशन की ओर से शुरू किए गए मुस्कुराता बचपन कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन व रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से सामाजिक संस्था शिक्षा रथ फाउंडेशन के के प्रयासों से 2023-24 में जिले के सरकारी स्कूलों से 15 छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय में होने पर खुशी जाहिर की गई। संस्था के निदेशक संदीप व कर्मवीर द्वारा सभी नव चयनित छात्रों और अभिभावकों को सम्मानित किया गया। संस्था से जिला समन्वयक मनोज ने बताया कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे मुस्कुराता बचपन कार्यक्रम में छात्रों को मफ्त कोचिंग दी जाती है। पिछले 2 वर्षों से संस्था के सहयोग से जिले के 27 छात्रों का चयन नवोदय विद्यालय में हो चुका है। लगरपुर से प्राइमरी स्कूल प्राध्यापक घनश्याम ने कहा कि जिंदगी सिर्फ शिक्षा से ही रौशन हो सकती है। बादली से प्राइमरी हेड युवराज सिंह, राजकीय कन्या प्राइमरी हेड उषा, देवरखाना से प्राइमरी हेड नरेंद्र और दरियापुर से प्राइमरी हेड कुसुम ने नवोदय में चयनित सभी छात्रों और परिजनों के साथ खुशी मनाई और छात्रों उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें