फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: युवक की नहर में डूबने से मौत

Tue, 23 Apr 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लड़ायन गांव स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गोताखोरों ने नहर से शव बरामद कर लिया है। शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

मृतक की पहचान रेवाड़ी के लाधूवास निवासी विपिन के रूप में हुई हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि विपिन अपनी बुआ के पोते की शादी में 16 अप्रैल को आया था और 18 अप्रैल की शादी थी। 20 अप्रैल को नहर के पास गया तो उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में डूब गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों बुलाए और नहर में शव की तलाश की। 21 अप्रैल की रात को मृतक का शव बरामद हुआ। मृतक बावल में प्राइवेट नौकरी करता था। मृतक तीन भाई और दो बहन हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें