फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघ्ाराों ने राष्ट्रपति से पत्र लिख्ा मांगी इच्छामृत्यु

Tue, 25 Apr 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला/ब्सूूरे/हिसार
विज्ञापन
मांग पत्र साौंपते लाोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रविदास कॉलोनी के तोड़े जाने के बाद बेघर हुए लोगों ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। इनका कहना है कि प्रशासन ने उनके रहने का ठिकाना ही छीन लिया तो अब जी कर क्या करेंगे, इससे अच्छा तो वो मर ही जाएं। 
विज्ञापन


संत रविदास कालोनी के मानसिंह, जीते, प्रकाश सोनू, प्रवीण, सूबे सिंह, राजकुमार, बीर सिंह, हवा सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से गत सोमवार को प्रशासन की ओर से उनके मकानों को ढहा दिया गया था। तब से लेकर अब तक वे बेघर होकर सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं। सोमवार को उनके लिए गांव सांखोल के लोगों ने खाना बनाकर भेजा। इस तरह लोगों की ओर से बनाकर भेजे गए खाने से अपना पेट भर रहे हैं। उन्होंने सांखोल के ग्रामीणों के साथ-साथ बुल्लड़ पहलवान का आभार जताया है। लोगों ने कहा कि सरकार बहादुरगढ़ में दोगली नीति अपना ही है। एक तरफ गरीब लोगों के सिर से छत छीनकर मेट्रो के कर्मचारियों के लिए फ्लैट बनाकर दे रही है वहीं शहर में ही चार करोड़ की लागत से रैन बसेरा बना रही है।

26 को अशोक तंवर देंगे बेघरों को समर्थन
बेघर परिवारों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे बुल्लड़ पहलवान ने बताया कि 26 अप्रैल को लोगों की ओर से धरना स्थल पर सर्व जातीय महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। बुल्लड़ का दावा है कि इस पंचायत में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भाग लेंगे और बेघरों को अपना समर्थन देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें