फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारेंटाइन किए गए बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
शव गृह के बाहर खड़े मृतक के परिजन व अन्य। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। गांव झामरी में एक मकान से एक 71 साल के बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालत में मिला है। बुजुर्ग के मकान में रहने वाले किरायेदार के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण उसे भी होम क्वारंटीन किया गया था। लेकिन वीरवार को उसका शव मकान में ही पड़ा मिला हे। पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बुजुर्ग की हत्या की आशंका भी जताई है। घटना की सूचना साल्हावास पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही झाड़ली पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल झज्जर भेजा गया। जहां से शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बुजुर्ग की पहचान 71 वर्षीय मुख्तयार सिंह पुत्र चंद्र सिंह गांव झामरी के रूप में हुई है। मृतक के भाई रमेश के अनुसार मुख्त्यार के बच्चे दूसरे राज्यों में काम धंधा होने की वजह से बाहर रहते हैं। जिसकी वजह से मुख्त्यार सिंह घर पर अकेला रहता था। मकान एक प्रवीण नामक किसी व्यक्ति को किराए पर दिया हुआ था। वह मुख्त्यार की देखभाल भी करता था। लेकिन प्रवीण पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चलते यहां नहीं रह रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसके बाद से मुख्त्यार सिंह घर में अकेला रहता था। उसे भी घर में होम क्वारंटीन किया गया गया था। पिछले कई रोज से जब आस-पड़ौस के लोगों ने मुख्त्यार को घर से निकलते हुए या फिर आते-जाते नहीं देखा सभी को चिंता हुई। वीरवार को जब घर जाकर देखा गया तो मुख्त्यार घर पर निढ़ाल पड़ा था। उसकी नाक से खून बह रहा था। बाद में जब उसकी जांच कराई गई तो चिकित्सकों ने उसकी मौत होने की पुष्टि की। मुख्त्यार की मौत कैसे हुई इस बात का खुलासा तो नहीं हो पाया है। लेकिन जहां कई ग्रामीण इसे सुनियोजित साजिश के तहत हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल तक हत्या की बात से इंकार किया है।
पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया
साल्हावास पुलिस ने मौका मुआयना कराने के बाद एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस और एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शव से विसरा लेकर जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल तक उसकी मौत के असल कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। व्यक्ति की मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। विसरा लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही व्यक्ति की मौत के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

- रोहताश सिंह, पुलिस चौकी प्रभारी, झाड़ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें