झज्जर में होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। होली पर कोई हुड़दंग न करे, इसके लिए पूरे जिले में पुलिस की तरफ से 37 नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए हैं।
झज्जर में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। होली को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। बच्चे आने-जाने वालों पर रंग-गुलाल और गुब्बारे फोड़ते नजर आए। शहर में कई स्थानों पर होलिका सजाई गई है। सुबह से लोग होलिका की पूजा-अर्चना करते हुए नजर आए। वहीं बाजाराें में भी भीड़ नजर आई। लोग होली के रंग, पिचकारी खरीदते हुए नजर आए।
विज्ञापन
बाजार में बच्चों के लिए खिलौने, टेढ़ी बियर सहित अन्य कई प्रकार की पिचकारियां आई हुई है। इसके अलावा तरह-तरह के रंग आए हुए हैं, जिसमें कैमिकल से लेकर प्राकृतिक रंग शामिल थे। होली को देखते हुए पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। होली पर कोई हुड़दंग न करे, इसके लिए पूरे जिले में पुलिस की तरफ से 37 नाके लगाए गए हैं। इसके अलावा भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी सादे कपड़ों में पुलिस कर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखे हुए हैं। यही नहीं शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच एल्को मीटर से की जाएगी।
खेली जाएगी फूलों की होली
शहर के बाबा प्रसाद गिरि मंदिर और प्रेम मंदिर में आज फूलों की होली खेली जाएगी। बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में आज से फाल्गुन का चार दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गया है। दुल्हेंडी पर यहां पंखे चढ़ाए जाते हैं। फूलों की होली कार्यक्रम के लिए मंदिर में एक हजार किलो फूल मंगवाए गए हैं।