फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से बचाव के लिए प्रशासन सजग : मनीषा

Sat, 18 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
SDM - फोटो : Bureau
विज्ञापन
एसडीएम मनीषा शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को बारिश के मौसम में बहादुरगढ़ शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए विभागीय स्तर पर योजनाबद्ध ढंग से कार्य कर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने शुक्रवार को बहादुरगढ़ शहर के साथ-साथ क्षेत्र से निकलने वाली ड्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिकारियों से तालमेल के साथ बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध करने को कहा, ताकि बरसात में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी न हो। शुक्रवार की सुबह एसडीएम ने मेन रोहतक रोड, नागरिक अस्पताल के साथ लगती सड़क के नालों, लाइन पार क्षेत्र, वेस्ट जुआं ड्रेन, नाहरा-नाहरी रोड, कुलासी लिंक ड्रेन, मुंगेशपुर ड्रेन, बेरी रोड के साथ ही, सैनीपुरा, शहर के विभिन्न सेक्टरों में निकल रहे गंदे पानी की निकासी के नालों का जायजा लिया। नप अधिकारियों को शहर के नालों की सफाई करवाने के साथ ही अतिक्रमण कर नालों को ढकने वाले लोगों को नोटिस देने के आदेश दिए।

मनीषा ने नप अधिकारियों को कहा कि शहरी क्षेत्र में नियमित रूप से नालों की सफाई करने के साथ-साथ सड़कों से गंदगी का उठान भी तत्परता से करें, ताकि वातावरण दूषित न हो। उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के लोगों से भी बातचीत की। लोगों को गंदे पानी की निकासी के लिए बने नालों में कूड़ा करकट न डालने के लिए प्रेरित करते हुए एसडीएम ने कहा कि कूड़ा करकट के कारण ही नाले बाधित होते हैं और क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, ऐसे में प्रशासन का सहयोग करते हुए नालों में कूड़ा करकट न डालकर सफाई व्यवस्था में सभी शहरवासी सहयोगी बनें।
विज्ञापन


मुंगेशपुर ड्रेन में सफाई जारी
एसडीएम मनीषा शर्मा को निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के एसडीईओ केएल कौशिक ने बताया कि कुलासी लिंक ड्रेन का सफाई कार्य विभागीय स्तर पर पूरा कर लिया गया है। और मुंगेशपुर ड्रेन पर जेसीबी के माध्यम से छंटाई/सफाई कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी के साथ ही वेस्ट जुआं ड्रेन से भी गंदगी हटाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से बरसाती पानी के जलभराव से निपटने के लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान तहसीलदार मातूराम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें