फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल बहादुरगढ़- गुड़गांव रूट पर डीटीसी बस सेवा की योजना नहीं

Mon, 14 Mar 2016 01:17 AM IST
Jhajhar/Bahadurgrah
विज्ञापन
बस - फोटो : Bureau
विज्ञापन
गुड़गांव- बहादुरगढ़ रूट पर बस सेवा बढ़ाने की जरूरत है। लेकिन दिल्ली परिवहन निगम की फिलहाल इस रूट पर सेवा देने की कोई योजना नहीं है। इस बात की पुष्टि जन सूचना अधिकार के तहत मिली जानकारी से हुई है।
विज्ञापन


पहले चलती थी बसें
बहादुरगढ़ से गुड़गांव रूट पर हर रोज हजारों लोग बस से सफर करते हैं। हरियाणा राज्य परिवहन के अलावा स्टेट ट्रांस्पोर्ट अथारिटी के परमिट पर कई बसें चलती हैं। काफी संख्या में अवैध वाहन भी इस रूट पर दौड़ते हैं। लेकिन इसके बावजूद यात्रियों को समय पर बस सुविधा नहीं मिल पाती। बस सेवा का अभाव है।

दिल्ली परिवहन निगम ने गत वर्ष इस रूट पर अपनी 20 से ज्यादा बसें उतारी थीं, इससे यात्रियों को काफी सुविधा हुई थी। लेकिन कुछ रोज के बाद वे बसे बंद कर दी गईं और यात्रियों के लिए फिर परेशानी खड़ी हो गई।
विज्ञापन


केजरीवाल को लिखा पत्र
डीटीसी की बसों को दुबारा शुरू कराने के लिए यात्रियों ने उचित माध्यमों से कई बार मांग की, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब दैनिक यात्री समिति के प्रवक्ता सतपाल हाडा को आरटीआई के तहत पत्र भेजकर डीटीसी ने बताया है कि फिलहाल गुड़गांव- बहादुरगढ़ रूट पर निगम की बस चलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

हाडा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर बहादुरगढ़ से गुड़गांव (वाया द्वारका, बिजवासन, बजघेड़ा) रूट पर डीटीसी की शीघ्र चलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे बहादुरगढ़, दिल्ली व गुड़गांव के हजारों लोगों को सुविधा होगी और डीटीसी को लाखों रुपये राजस्व प्राप्त होगा।
विज्ञापन


फिलहाल इन रूटों पर है डीटीसी बस सेवा
कहां से कहां तक        कितनी बसें
कर्मपुरा से बहादुरगढ़        16 साधारण बसें
नई दिल्ली से बहादुरगढ़        13 साधारण बसें
नई दिल्ली से बहादुरगढ़        03 वातानुकूलित बसें नरेला से बहादुरगढ़        12 साधारण बसें
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें