कस्बे के 132 केवी सब स्टेशन पर सोमवार को देर शाम आंधी-तूफान आने से ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से धर्मनगरी बेरी में अंधेरा छा गया। बिजली की सप्लाई ठप्प होने से कस्बे के लोगों में हाहाकार मच गया। बेरी कस्बे साथ लगते कई गांवों की बिजली गुल हो गई। कस्बा निवासी लाइट का पता करने के लिए पावर हाउस पहुंच गए।
बता दें कि अप्रैल माह में 132 केवी पावर हाउस में फाल्ट आने से कई घंटे बिजली ठप्प हो गई थी और सोमवार को गर्मी के मौसम में एकाएक पावर हाउस में फाल्ट आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रोहतक से पहुंची टीम
सोमवार देर शाम को 132 केवी पावर हाउस में फाल्ट को ठीक करने के लिए रोहतक से टीम को बुलाया गया। निगम के एसडीओ की अजय ने बताया है कि पावर हाउस में फाल्ट आया है उसको ठीक करने के लिए रोहतक से टीम बुलाई गई है और जल्द ही लाइट को ठीक करवा दिया जाएगा।
बाजार में छाया रहा अंधेरा
दुकानदार रज्जत बांगा ने बताया कि सोमवार देर शाम को बिजली खराब होने से बाजार में अंधेरा छाया रहा और जिससे खासकर दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इन गांवों की बिजली रही गुल
मंगलवार को पावर हाउस में केबल बॉक्स में खराबी आने से बेरी कस्बा, दुजाना, चमनपुरा, बिसाहन, गोछी, बाघपुर, मांगावास भागलपूरी, वजीरपूर, के साथ लगते गांवों की बिजली गुल रही।
132 केवी पॉवर हाउस में फाल्ट आ गया था और उसको ठीक करवाने के लिए रोहतक से टीम बुलाई गई है और टीम द्वारा टेस्टिंग की जा रही है और ट्रांसफार्मर को भी चेक किया जा रहा कहीं ट्रांसफार्मर तो फाल्ट नहीं आ गया है। समाचार लिखे जाने तक बेरी में लाइट नहीं आई थी और निगम की टीम लाइट को ठीक करने में लगी हुई है। निगम के अधिकारियों का कहना थ कि सप्लाई को जल्द ही चालू करवा दिया जाएगा।
-अजय, एचवीपीएन एसडीओ, बेरी।