फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना समाप्त, सरकार के फैसले का इंतजार

Tue, 07 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
jaat Reservatiion - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शहर के सेक्टर 9 में चल रहे जाट समाज के लोगों का शांतिपूर्वक धरना सोमवार को दूसरे दिन समाप्त हो गया। एसपी जशनदीप सिंह स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और आश्वासन देकर धरने को अनिश्चितकाल तक समाप्त करवा दिया। इस संबंध में धरने के संचालक सुरेश फौगाट ने बताया कि जाट समुदाय के लोग सरकार के फैसले का इंतजार करेंगे, तब तक के लिए धरना स्थगित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसपी के माध्यम से सरकार के आश्वासन के आधार पर ही धरना अनिश्चितकाल तक समाप्त किया गया है। आगामी रणनीति सरकार के निर्णय के बाद ही बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर जसिया में धरने पर बैठे जाट समुदाय के लोगों का समर्थन कर आंदोलन को गति दी जाएगी। उधर, जाट समाज के धरने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था दूसरे दिन भी चाक-चौबंद रही। सीआरपीएफ, सीआईएसएफ एवं स्थानीय पुलिस की सशस्त्र टुकड़ियां दिनभर गश्त करती रहीं। आलाधिकारी भी धरने स्थल पर निगाहें जमाएं रहे दूसरे दिन धरने पर बैठने वाले जाट समुदाय के लोगों की संख्या करीब तीन दर्जन रही। चिलचिलाती धूप में धरना देने वालों ने हुक्के की गुड़गुड़हाट के बीच शाम चार बजे तक धरना दिया। शाम करीब चार बजे जब एसपी जशनदीप वहां पहुंचे  आश्वासन देकर धरना अनिश्चितकालीन समय तक समाप्त करवा दिया। हालांकि जाट समुदाय के लोगों ने यह भी फैसला लिया कि अब बेशक उनका धरना झज्जर मेें खत्म हो गया है, लेकिन वह रोहतक जिला स्थित गांव जसिया में जाट समुदाय के चल रहे धरने का समर्थन कर आंदोलन को गति देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान मारे गए युवकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए व अन्य मांगे पूरी की जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें