फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में शॉर्ट सर्किट से आग, अग्निशमन यंत्र मिले बेकार

Tue, 07 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
fair in banck - फोटो : Bureau
विज्ञापन
रोहतक रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में सोमवार 11 बजे शार्ट- सर्किट के चलते आग लग गई। जिसके चलते दो एसी जल गए, जबकि कुछ कंप्यूटरों को भी नुकसान पहुंचा। बैंक कर्मचारियों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब पौने घंटे की मशकक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक को कितना नुकसान हुआ है, उसका अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।  बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

फायर अधिकारी ने लगाई फटकार
बैंक में आग लगने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद फायर अधिकारी बिजेंद्र डागर ने बैंक में लगे अग्निशमन यंत्र की जानकारी लेते हुए जांच की तब पाया कि सभी यंत्र खराब हैं। तब फायर अधिकारी बिजेंद्र डागर ने बैंक प्रबंधन को फटकार लगाई और उन्हें अग्निशमन यंत्र ठीक करवाने को कहा।


शार्ट-सर्किट की वजह से अचानक बैंक में आग लग गई। आग लगने पर बैंक स्टाफ ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। उनका कहना है कि बैंक में काफी सामान जल गया है और अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि कितना नुकसान बैंक में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव कुमार, प्रबंधक एचडीएफसी बैंक, झज्जर शाखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें