फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप से मिलेगी सीएम विंडो में दर्ज शिकायत की अपडेट

Sun, 05 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
cm window - फोटो : Bureau
विज्ञापन
प्रदेश के लोगों को सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रशासन ने एक और नया कदम उठाया है, जिसका प्रमाण सीएम विंडो में आने वाली शिकायतों की मोबाइल एप जारी करने के रूप में मिला है। संबंधित अधिकारियों का कहना है कि अब शिकायतकर्ताओं को अपनी शिकायत के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए बार-बार कंप्यूटर ऑपरेटरों या सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


 जनता की सुविधा के लिए बढ़ते मोबाइल प्रचलन के बीच सीएम विंडो को मोबाइल में भी खोला जा सकेगा। इसके लिए संबंधित विभाग की और से एंड्रायड एप जारी की गई है। जिसका प्रयोग करके सीएम विंडो का शिकायतकर्ता किसी भी समय अपनी शिकायत के विवरण के बारे में जानकारी ले सकता है इससे पहले शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत के विवरण के बारे में पता करने करने के लिए सरकारी कार्यालय या कैफे के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा मुहैया करवाई गई इस सुविधा के कारण अब शिकायतकर्ता को निजात मिलेगी।

कैफे पर लगने वाले खर्च से भी मुक्ति मिलेगी और घर बैठे-बैठे ही अपनी शिकायत की कार्रवाई के बारे में जान सकेंगे, लेकिन अब तक ऐप पर केवल शिकायत के बारे में जाना जा सकता है, लेकिन कोई नई शिकायत दर्ज करने के लिए एप पर विकल्प उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन


कैसे होगी डाउनलोड
प्रदेश सरकार द्वारा मुहैया करवाई गई इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको एंड्रायड मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर हरियाणा सीएम विडों के नाम से एप को सर्च करना है। इसके बाद आपके सामने प्रदेश मुख्यमंत्री का फोटो लगी हुई ऐप होगी जिसे डाउनलोड कीजिए। सीएम विंडों में दर्ज की गई शिकायत का नंबर इसमें डालिये और अपनी शिकायत के बारे में चल रही कार्रवाई का पूरा विवरण आपके सामने होगा।

नई शिकायत दर्ज करने के लिए चल रही प्रक्रिया
अब तक मोबाइल एप पर शिकायत का स्टेटस ही जानने का विकल्प उपलब्ध करवाया गया है। नई शिकायत दर्ज करने के लिए एप पर प्रक्रिया लगातार जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही एप पर नई शिकायत डालने की सुविधा भी मुहैया करवा दी जाएगी। अब इस पर ट्रायल चल रहा है।

क्या रहेंगे फायदे
इस मोबाइल एप का प्रयोग किसी भी समय किया जा सकता है। करीबन सभी के पास एंड्रायड मोबाइल की सुविधा है। जिसके चलते किसी कैफे या सरकारी कार्यालय में लगने वाली लंबी लाइनों के चक्कर काटे बगैर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत के बारे में एक ही क्लिक पर पूरा विवरण प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें