फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने की सप्लाई न होने से ग्रामीणों में मचा हाहाकार

Mon, 06 Jun 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
water - फोटो : Bureau
विज्ञापन
उपमंडल के गांव बाघपुर में एक सप्ताह से पानी की सप्लाई न होने से ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है। गांव बाघपुर में पीने की सप्लाई से परेशान महिलाओं ने आक्रोश में आकर मटके फोड़े और विभाग के प्रति रोष प्रकट किया। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है और ठेकेदार ने ग्रामीणों द्वारा अपने खर्च से गली में बिछाई गई पाइप लाइन को तोड़ दिया है जिस कारण सैकड़ों घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई। जिससे ग्रामीण गर्मी के मौसम पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे हैं। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को मौखिक रूप से समस्या के बारे में अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। गांव में पिछले एक सप्ताह से समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि सबने पैसे एकत्रित कर नहर से पाइप लाइन को बिछाया था और अब पिछले एक सप्ताह पहले गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य ठेकेदार द्वारा किया गया और ठेकेदार ने पाइप लाइन को तोड़ दिया है जिससे ग्रामीण पानी की सप्लाई को लेकर परेशान हैं। लक्ष्मी ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। विभाग के अधिकारियों को समस्या के बारे में अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा है। राजवंती भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई न होने से घर के कार्य में बाधा आ रही है। पानी दूसरे मोहल्ले से लाना पड़ता है। अगर विभाग जल्द ही समस्या का समाधान नहीं करेगा तो मजबूर होकर हमें कोई और कदम उठाना
पड़ेगा।


बाघपुर गांव में ठेकेदार द्वारा प्राईवेट पाइप लाइन तोड़ने का मामला संज्ञान में आया था और जल्द ही पाइप लाइन को ठीक करवा दिया जाएगा और पानी की सप्लाई को सुचारु रूप से शुरू करवा दिया जाएगा। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जनस्वास्थ्य विभाग, जेई, सुरेन्द्र।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें