फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म की लड़ाई करवाकर भाईचारे को बिगाड़ना आरएसएस का एजेंडा : डॉ. अशोक तंवर

Mon, 11 Apr 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
अशोक तंवर - फोटो : Bureau
विज्ञापन
प्रदेश की जीवनरेखा कहलाने वाली एसवाईएल नहर के निर्माण को लेकर भाजपा सरकार कतई गंभीर नहीं है। एनआईटी मामले में हमारे देश का झंडा नीचे गिराया जाता है और दूसरे देश का झंडा फहराया जाता है और तो और गैर कश्मीरी छात्रों पर लाठीचार्ज होता है। ये देश के लिए काफी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। पिछले दो महीनों से हरियाणा में अराजकता का माहौल बना हुआ है। जातीय हिंसा के चलते प्रदेश में हजारों लोग घायल हुए, करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ। फोर्स, मिलिट्री और पैरामिलिट्री फोर्स होने के बावजूद इतने दिन तक प्रदेश जलता रहा। ये सारी बातें कांग्रेसी नेताओं डॉ. अशोक तंवर व कैप्टन अजय यादव ने झज्जर पहुंची सद्भावना रैली के संबोधन के दौरान कहीं।
विज्ञापन


तंवर ने एसवाईएल मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि हम अपना हक मांग रहे हैं न कि भीख। हरियाणा ने रुपये देकर जमीन खरीदी दी, लेकिन पंजाब सरकार असंवैधानिक तरीका अपना रही है। वहीं उन्होंने कहा कि अकाली दल के साथ बीजेपी व इनेलो शामिल हैं। केंद्र में बैठे भाजपा सरकार के नेता भी इसमें बस इतना ही हस्तक्षेप करना चाहते हैं, जितने से उनकी राजनीति फलती फूलती रहे।

अब तक वर्तमान सरकार ने प्रदेश को हिंसा व राष्ट्रपति शासन लगाने के हालातों के सिवाय दिया ही क्या है, लेकिन अब जनता जाग चुकी है, वो किसी के बहकावे में नहीं आएगी। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पार्टी में सद्भावना व क्षेत्र कि विधायक गीता भुक्कल सद्भावना में शामिल न होने के सवाल पर कहा कि उन्हाेंने सभी को न्योता दे रखा है जो आए उनका स्वागत और जो न आएं उनका भी। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सिवा अन्य जनसमूह मौजूद रहा।
विज्ञापन


आरक्षण में भाईचारे को खराब करवाने में भाजपा का हाथ
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने कहा कि प्रदेश भर में दो महीने से अराजकता का माहौल बना हुआ है। आरक्षण की आड़ में जातीय हिंसा के चलते प्रदेश में हजारों लोग घायल हुए, हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ। लोगों के मन में कड़वाहट पैदा करने और भाईचारे को खत्म करने के लिए यह सब भाजपा की साजिश थी।
धर्म की लड़ाई करवाकर राजनीति चमकाना ही रहा है आरएसएस का एजेंडा प्रदेश भर में हुई हिंसाओं के बारे में चर्चा करते हुए कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने कहा कि एक घटिया राजनीति करके लोगों के मन पर शासन करना ही आरएसएस का पुराना एजेंडा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से यूपी और गुजरात में हिंदू मुस्लिम के बीच राड़ पैदा क ी गई, उसी प्रकार से अब हरियाणा में जाट और गैर जाट के बीच दरार पैदा करके भाईचारे को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
  उनका कहना था कि हिंसा व आगजनी से प्रभावित वस्तुओं का सरकार द्वारा 100 फीसदी मुआवजे की घोषणा धूल चाटती नजर आ रही है। ऐसे काफी सारे क्षेत्र हैं। जिनको इन घटनाओं ने काफी प्रभावित किया है, लेकिन उनको अब तक मुआवजे की पहली किस्त भी नसीब नहीं हुई है और कुछ दुकानदारों को सिर्फ  8 फीसदी ही मुआवजा मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें