सीएम नायब सैनी ने दी बधाई।
- फोटो : संवाद
हिमांशु गांव में हुआ जोरदार स्वागत
सोमवार को गांव में पहुंचने पर हिमांशु का स्वागत किया गया। उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमें हमारे युवा खिलाड़ियों पर गर्व हैं, जो विदेशों में जाकर भारत का डंका बजा रहे हैं।
राष्ट्रीय अंडर 18 प्रतियोगिता में जीता था गोल्ड
गत दिनों (पटना) बिहार में आयोजित की गई राष्ट्रीय अंडर 18 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक लेकर हिमांशु जाखड़ ने इस प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था और अब अपने स्वर्णिम सफर को जारी रखते हुए एशिया महाद्वीप में स्वर्ण पदक लेकर देश का मान बढ़ाया है। हिमांशु जाखड़ ने अपने खेल की शुरुआत वर्ष 2022 में जब वह दसवीं कक्षा का छात्र था, तब की थी। वह कि थी। वह अभ्यास के लिए अकेहडी मदनपुर के स्टेडियम में अपने कोच नवीन जाखड़ के पास जाता था, जो जैवलिन थ्रो का राष्ट्रीय पदक विजेता व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रहा है।