फ़ोटो-90: विजेता खिलाड़ी को पुरस्कार देकर सम्मानित करते आयोजक। स्रोत संघ
बहादुरगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में एथलेटिक्स संघ झज्जर की तरफ से जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंडर-14, 16, 18 और अंडर 20 और ओपन वर्ग की स्पर्धाएं हुईं। इनमें जिले के 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
100 मीटर दौड़ में हेमंत ने स्वर्ण पदक, ईशान ने रजत और मनीष को कांस्य पदक जीता। गोला फेंक में करण ने स्वर्ण, रोहित बुधवार ने रजत और कुलजीत रंगा सराय ने कांस्य पदक जीता। जेवलिन थ्रो में गौरव ने स्वर्ण, मनीष ने रजत और कृष ने कांस्य पदक जीता।
लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में दीपिका ने स्वर्ण, काव्या ने रजत और हेमा ने कांस्य पदक जीता। विजेताओं को सम्मानित किया गया। एथलेटिक्स संघ के सचिव भीम अवॉर्डी चरण सिंह राठी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।
मुख्य अतिथि सराय औरंगाबाद के सरपंच राकेश राठी ने कहा कि खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है। अनुशासन व भाईचारे की भावना विकसित होती है।