फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर से जरूरतमंद महिलाओं को मिल रही सहायता : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त शक्ति सिंह ने कहा है कि जिला में जरूरतमंद महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शहर के आर्य नगर के मकान नंबर 406 में संचालित सेंटर के माध्यम से कई महिलाओं की सहायता की जा चुकी है।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक ललिता कालरा ने बताया कि अब तक घरेलू हिंसा, गुमशुदा, उत्पीड़न, घर छोड़ने, यौन उत्पीड़न, दुष्कर्म, साइबर क्राइम आदि से जुड़ी 335 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से वन स्टॉप सेंटर के माध्यम सेे 305 केसों को निपटाया गया। वन स्टॉप सेंटर में 85 महिलाओं को आश्रय दिया गया है। कोई भी महिला हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन करके या सीधे सेंटर में संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती है। डीसी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। कई मामलों में महिलाओं को सहायता की जरूरत पड़ती है। उन्हें रहने तक के लिए स्थान नहीं होता है और न ही कानूनी सहायता को लेकर उनको जानकारी होती है। ऐसे में वन स्टॉप सेंटर अहम भूमिका निभाते हुए जरूरतमंद महिलाओं को रहने के स्थान के साथ साथ कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर पर प्रताड़ित महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास रहते हैं। फिर भी अगर कोई कमी है तो उसे दुरुस्त कर लिया जाए। कोशिश करें कि आश्रय लेने वाली महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें