फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में तेज बारिश के साथ 15 मिनट तक हुई ओलावृष्टि

विज्ञापन
-फोटो 93 : पॉलीथिन लेकर बारिश से बचने की कोशिश करती महिला। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। शहर में सोमवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक हुई ओलावृष्टि ने पूरे शहर का नजारा बदल दिया। सड़कों, पार्कों और घरों की छतों पर ओलों की सफेद परत जम गई जिससे कई जगह दृश्य शिमला जैसा दिखाई देने लगा।
लोगों का कहना है कि शहर में पहली बार इतनी देर तक लगातार ओलावृष्टि देखने को मिली। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि मंगलवार को पौने घंटे में ओलावृष्टि के साथ 19 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से मौसम बदला हुआ था। ठंडी हवा चल रही थी। हालांकि धूप भी निकली लेकिन दो बजे के आसपास बादल छा गए और तेज हवा चलनी शुरू हो गई। सवा दो बजे बारिश शुरू हुई। करीब पौने तीन बजे ओलावृष्टि शुरू हो गई। 15 मिनट तक लगातार ओले गिरने से लोग जहां थे वहीं रुकने को मजबूर हो गए।
बाजारों में खरीदारी कर रहे लोग दुकानों के शटरों और छज्जों के नीचे खड़े नजर आए जबकि सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली-रोहतक रोड पर लोगों ने मेट्रो ट्रैक के नीचे खड़े होकर समय बिताया।
ओलावृष्टि और तेज बारिश के कारण कई निचली कॉलोनियों और सड़कों पर पानी भर गया। जल निकासी व्यवस्था कमजोर होने के चलते लोगों को आने-जाने में दिक्कतें हुई। इनमें शहर के झील मोहल्ला, बराही फाटक, नजफगढ़ रोड, छोटूराम नगर, विवेकानंद नगर, धर्म विहार, मेन बाजार, झज्जर रोड पर सब्जी मंडी के बाहर, सेक्टर-6 की सड़कों पर पानी भर गया।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश व ओलावृष्टि से अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लोग ओलावृष्टि के साथ फोटो और वीडियो बनाते नजर आए। किसानों ने ओलावृष्टि से फसलों और सब्जियों को नुकसान की आशंका जताई है।


2.5 करोड़ के रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम फेल
बहादुरगढ़ शहर में नगर परिषद की ओर से करीब ढाई करोड़ की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करवाए गए थे लेकिन ये सिस्टम पहली ही बारिश में फेल नजर आए। मांडौठी बाजार, बाग वाला मोहल्ला, झील मोहल्ला, वाल्मीकि बस्ती आदि में एक-डेढ़ फीट तक पानी भर गया। यहां पर 10 साल से ज्यादा समय से पानी भर रहा है लेकिन अब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये नगर परिषद ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर पानी की तरह बहा दिए हैं और काम भी नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

-फोटो 93 : पॉलीथिन लेकर बारिश से बचने की कोशिश करती महिला। संवाद

-फोटो 93 : पॉलीथिन लेकर बारिश से बचने की कोशिश करती महिला। संवाद

-फोटो 93 : पॉलीथिन लेकर बारिश से बचने की कोशिश करती महिला। संवाद

-फोटो 93 : पॉलीथिन लेकर बारिश से बचने की कोशिश करती महिला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें