फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एनसीआई में पोर्टेबल ऑडियोमीटर से होगी सुनने की क्षमता की जांच

विज्ञापन
फोटो नंबर 72: एनसीआई बाढ़सा।
विज्ञापन
बादली। बाढ़सा स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई), एम्स के ईएनटी विभाग में मरीजों की सुविधा के लिए पोर्टेबल ऑडियोमीटर खरीदा जाएगा। इस उपकरण से मरीजों की सुनने की क्षमता की जांच कर कम सुनाई देने की समस्या और उसकी गंभीरता का पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

पोर्टेबल होने के कारण इसे अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में ले जाकर भी जांच की जा सकेगी। इससे उन मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें ईएनटी विभाग तक पहुंचने में परेशानी होती है।
डॉ. नवीन के अनुसार सुनने की क्षमता में कमी की समस्या कई बार धीरे-धीरे विकसित होती है। शुरुआती दौर में इसकी पहचान नहीं हो पाती। ऑडियोमीटर से समय रहते समस्या का पता लगाने और उपचार की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। इससे ईएनटी विभाग की जांच सुविधाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो नंबर 72: एनसीआई बाढ़सा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें