फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ शरीर और सकारात्मक मानसिक ऊर्जा सफलता की सबसे बड़ी कुंजी : सीजेएम

Sat, 22 Nov 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
21jjrp08- गुड हेल्थ एंड वेल्थ विषय पर एडीआर सेंटर में आयोजित कार्यशाला को संबो​धित करते सीजेएम 
विज्ञापन
झज्जर। सीजेएम विशाल ने कहा कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में स्वस्थ शरीर और सकारात्मक मानसिक ऊर्जा सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। अच्छा स्वास्थ्य ही अच्छे धन, बेहतर कार्यक्षमता और उत्पादकता का आधार बनता है। वह शुक्रवार को जिला विधिक प्राधिकरण झज्जर के तत्वावधान और आयुष विभाग के सहयोग से एडीआर कार्यालय में गुड हेल्थ एंड वेल्थ विषय पर कार्यशाला में अपने विचार रख रहे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल ने की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, जीवनशैली और आर्थिक सशक्तिकरण के आपसी संबंध पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें आंगनबाड़ी वर्कर, एडीआर कार्यालय के कर्मचारी, आयुष विभाग की टीम और विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागी मौजूद रहे। वहीं आयुष विभाग के अधिकारियों ने प्राकृतिक उपचार पद्धतियों और जीवनशैली सुधार से होने वाले फायदों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें