-फोटो 53 : छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्र व मौजूद कॉलेज स्टाफ। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। छारा गांव स्थित चौधरी हरद्वारी लाल राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित चार-दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला 18 से 21 नवंबर तक संचालित की गई। कार्यशाला का संचालन प्रशिक्षक चंद्रकांत बोंदवाल के निर्देशन में हुआ। प्रशिक्षक दल में ममता, लक्ष्य और अमृता भी शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को पेंसिल स्केचिंग, मिट्टी के आभूषण बनाने जैसी विविध तकनीकों की जानकारी दी गई। महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी ज्योति ने कहा कि यह कार्यशाला छात्राओं के कौशल विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। कार्यक्रम के दौरान मोनिका, ललिता सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में छात्राओं ने उत्साहपूर्ण सहभागिता दर्ज कराई और पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।