फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 20 संभावित केस मिलने के बाद भी मात्र सात गांवों में हुई फॉगिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार तीन दिन तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद एक बार मौसम खुल गया है। मौसम खुलने के बाद मच्छरों की भरमार हो गई है। मौसम में नमी की मात्रा बरकरार है। यह मौसम मच्छरों के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। इस समय लोगों को पूरी तरह से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि इस मौसम में सावधानी नहीं बरती गई तो लोग मच्छर जनित बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। जिले में अब तक मच्छर जनित बीमारियों पर काबू पाने के लिए मात्र सात गांवों में ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फॉगिंग करवाई गई है। जबकि जिला में 250 ग्राम पंचायत और 262 गांव हैं। इन गांवों में फॉगिंग करवाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई है। उसके बाद भी गांवों में फॉगिंग नहीं की गई है। जिले में अब तक 20 डेंगू संभावित मरीज पाए जा चुके हैं। वहीं 10 मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिल चुके हैं। जहां पर मलेरिया पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वहां पर डेल्टा मैथरिन दवाई का छिड़काव भी करवाया गया है। जबकि डेंगू संभावित मरीजों के गांवों में फॉगिंग करवाई गई है। जबकि शहरी क्षेत्र में नगरपालिकाओं और नगर परिषद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। झज्जर में नगर पालिका की तरफ से कई हिस्सों में फॉगिंग करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन

60023 मरीजों की बनाई स्लाइड
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में आने वाले बुखार के हर मरीज की स्लाइड बनाई जाती है। विभाग की तरफ से अब तक 60023 मरीजों की स्लाइड बनाई गई हैं। इनकी जांच के दौरान दस मरीज मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। मलेरिया की जांच के लिए सभी पीएचसी, सीएचसी और सामान्य अस्पतालों में विभाग की तरफ से सुविधा मुहैया कराई गई है। जबकि इस बार ग्रामीण क्षेत्र में कार्यरत 854 आशा वर्कर्स को भी विशेषतौर पर मलेरिया की जांच के लिए स्लाइड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। जो गांवों में बुखार के मरीजों की स्लाइड बनाती हैं।
लोगों को सलाह दी जाती है कि वे इस मौसम में पूरी तरह से सावधानी बरतें। पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें और बच्चों को भी पहनाएं। मच्छरदानी का भी प्रयोग करें और अपने घरों के आसपास पानी जमा न रहने दें। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। बुखार की शिकायत होते ही चिकित्सक से इलाज लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजीव हसीजा, एमडी फिजिशियन, सामान्य अस्पताल, झज्जर।
फिलहाल जिले में स्थिति पूरी तरह से काबू में है। अब बारिश रुकने के बाद पानी जमा होने पर मच्छर फैलने की संभावना बढ़ जाती है।
डॉ. कुलदीप सिंह, डीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें