फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कट से परेशान तीन गांव के लोगों ने दो घंटे तक लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव वजीरपुर, भागलपुरी, बाघपुर में पिछले करीब एक सप्ताह से बिजली की आंख मिचौली से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे बेरी के हाई स्कूल के सामने जाम लगा दिया। हाई स्कूल के सामने जाम लगाने की सूचना मिलने के बाद बेरी शहर चौकी व बेरी थाने से पुलिस की टीम चौक पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया गया। लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी और कहा कि संबंधित निगम के अधिकारी के मौके पर आए और ठोस आश्वासन के बाद ही जाम खोला जाएगा। पुलिस टीम ने जाम की सूचना बेरी डीएसपी नरेश कुमार को दी। सूचना मिलने के बाद डीएसपी नरेश कुमार ग्रामीणों के बीच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक भी नहीं सुनी। जाम लगाने के कुछ देर बाद निगम के एसडीओ हेमंत जून व बेरी तहसीलदार सुदेश मेहरा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। दो घंटे बाद बिजली निगम के एसडीओ और तहसीलदार के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

लग गई वाहनों की कतार
जाम लगाने के कारण चारों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई। जाम लगाने वाले ग्रामीणों का कहना था कि बिजली की समस्या के बारे में कई बार एकत्रित होकर निगम के कार्यालय में अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन निगम के अधिकारियों का रटा-रटाया जवाब यही होता है कि कट लगाने के आदेश उच्च अधिकारियों के हैं। लेकिन ग्रामीणों का सब्र का बांध टूट गया और गुस्साएं ग्रामीणों ने बेरी के हाई स्कूल चौक पर जाम लगा दिया। जाम लगाने के कारण बेरी-जहाजगढ मार्ग, बेरी-झज्जर, बेरी- भिवानी, मार्ग पर वाहनों की लंबी लाईनें लग गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मीटर घरों के बाहर लगाने का कार्य निगम द्वारा किया जा रहा है ओर बाहर मीटर बाहर लगाने के बाद भी निगम गांव में बिजली की सप्लाई नहीं दे रहा है।
जाम लगाने के बाद पुलिस रूट डायवर्ट
बेरी के हाई स्कूल चौक पर जाम लगाने के बाद पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया। जिससे कुछ बड़े वाहन तो जाम में फंसे रहे। करीब साढ़े 10 बजे ग्रामीणों को बिजली चालू की गई ओर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

बिजली ने बिगड़ा पानी का शेड्यूल
ग्रामीणों का कहना था कि गांव में बिजली समय पर न आने से पानी का शेड्यूल भी बिगड़ा हुआ है, जब विभाग द्वारा गांव में पानी की सप्लाई की जाती है तो बिजली नहीं होती। इससे गांव में पीने के पानी की समस्या भी बनी हुई है। निगम के अधिकारी शेड्यूल कट के अलावा भी लाईन में फाल्ट का बहाना बना कर गांव में कई-कई घंटे तक बिजली की सप्लाई काट लेते है ओर बाद में उसे एडजस्ट नहीं किया जाता है।
विज्ञापन

जाम लगने की सूचना पर मौके पर गए थे। ग्रामीणों को बिजली सप्लाई के लिए आश्वस्त कर जाम खुलवा दिया गया है।
हेमंत जून, एसडीओ, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें