फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के हुड़दंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, चिकित्सकों की लगाई ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने होली के हुड़दंग में घायल होने वाले लोगों के इलाज के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। विभाग की तरफ से आपातकालीन सेवाओं में काम करने वाले एक-एक चिकित्सक के स्थान पर दो-दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी है। जबकि सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ आदि चिकित्सकों को जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचने के निर्देश दिए गए है। विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए रहेंगे। इतना ही नहीं जिले भर में तीन सामान्य अस्पताल व 6 सीएचसी है। जहां पर आपातकालीन सेवाएं चलती है। जहां पर होली के हुड़दंग को लेकर 24 घंटे दो-दो चिकित्सक ड्यूटी के हिसाब से तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

सभी एंबुलेंस रहेंगी तैनात
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस सेवाओं के लिए कार्यरत चालकों निर्देश दिए हैं कि वो कॉल आते ही मरीजों को लेकर अस्पताल लाए और रोहतक पीजीआई पहुंचाएं। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास एंबुलेंस की करीब 15 गाड़ियां है। उन्हें सामान्य अस्पतालों व सीएचसी पर तैनात किया गया है। ताकि जरूरत पड़ने पर किसी भी सीएचसी या अस्पताल से नजदीकी एंबुलेंस को घटना स्थल पर भेजा जा सके।
सादगी व भाईचारे से मनाए रंगों का पर्व
होली का पर्व सादगी व भाईचारे का प्रतीक है। इस त्योहार को भाईचारे व सादगी से मनाते हुए प्राकृतिक रंगों को प्रयोग करें ताकि त्वचा पर किसी प्रकार को विपरीत प्रभाव न पड़े। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश धनखड़ का कहना है कि गुलाल आदि आंखों में गिर जाए तो उसे रगड़ें नहीं बल्कि साफ व ठंडे पानी से धोए और तुरंत प्रभाव से चिकित्सक की सलाह से आंखों में दवा न डालें। क्योंकि व आंखों के लिए घातक साबित हो सकता है। इससे आंखों की रोशनी भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें