फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर कैंटीन में लगी पूर्व सैनिकों की भीड़, धक्का-मुक्की और हंगामा

विज्ञापन
Holi, mob of ex-soldiers in canteen, shocks and ruckus - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
आर्मी कैंटीन में लिक्कर लेने के लिए सोमवार को पूर्व सैनिकों की भीड़ लगी रही। सुबह ही बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक कैंटीन में पहुंच गए थे। सुबह करीब नौ बजे कैंटीन खुली तो गेट खुलते ही पूर्व सैनिक कैंटीन में घुस गए और एक-दूसरे से पहले लाइनों में लगने के लिए हंगामा करने लगे। भीड़ को देखते हुए कैंटीन प्रबंधक की ओर से चार काउंटर बना दिए गए। लेकिन उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ और पूर्व सैनिक आपस में ही धक्का-मुक्की करने लगे। काफी समय तक कैंटीन में हंगामा जारी रहा। प्रबंधक की तरफ से पूर्व सैनिकों से बार-बार शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आग्रह किया गया। हालांकि दोपहर तक स्थिति पर काफी हद तक काबू कर लिया गया था। रविवार को कैंटीन का अवकाश होने व होली का त्योहार होने के कारण सोमवार को लिक्कर के लिए पूर्व सैनिकों व छुट्टी आए हुए सैनिकों की भीड़ बढ़ गई थी। हालांकि पहले पूर्व सैनिकों को सामान लेने के लिए कैंटीन की तरफ से टोकन भी दिए जाते थे। सामान लेने के लिए उन्हें टोकन देखकर ही नंबर के हिसाब से अंदर भेजा जाता था। अब यह सिस्टम भी खत्म कर दिया गया है। केवल पहचान पत्र देख कर और बायोमेट्रिक पर अंगूठा या उंगली लगवाकर अंदर भेजा जाता है। लेकिन लिक्कर लेने वालों की संख्या सामान्य दिनों में अधिक नहीं रहती। त्योहार के कारण सोमवार को अचानक भीड़ बढ़ गई थी।
विज्ञापन

महिलाओं की संख्या रही कम
होली के त्योहार के कारण सोमवार को कैंटीन में महिलाओं की भीड़ काफी कम दिखाई दी। जबकि सामान्य दिनों में पूर्व सैनिकों और वर्तमान में कार्यरत सैनिकों की बजाय उनकी पत्नी सामान लेने के लिए अधिक आती हैं। लेकिन सोमवार को महिलाओं की संख्या कम रही, वहीं लिक्कर लेने के लिए आए पूर्व सैनिकों की भीड़ काफी रही। सुबह हंगामा के बाद सोमवार को दोपहर बाद पूर्व सैनिकों की कैंटीन में भीड़ कम रही। इसकी वजह से स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में दिखाई दी। दोपहर से पूर्व कई बार धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई थी। लिक्कर की पर्ची काटने वाले कर्मचारियों को भी कई बार काम छोड़कर पूर्व सैनिकों की लाइन लगवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें