फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गर्भवती महिलाओं समेत मिले एचआईवी के 56 पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में भी एचआईवी एड्स रोग पांव पसार रहा है। नागरिक अस्पताल के सुरक्षा क्लीनिक व इंटिग्रेटिड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर (आईसीटीसी) से मिले आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 माह में अब तक 10 हजार 468 की जांच की गई। इसमें 56 एचआईवी पॉजिटिव केस निकले हैं। इनमें 3 गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। वर्ष 2019 के जनवरी माह से लेकर 31 अक्तूबर तक नागरिक अस्पताल में 10 हजार 468 की जांच में 56 पॉजिटिव केस निकले हैं। जनवरी माह में 1330 की जांच में 6 केस पॉजिटिव मिले हैं। फरवरी में 1196 में से 3, मार्च में 641 की जांच में से 7 केस, अप्रैल में 1046 में से 4 केस जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं। मई में 826 में 4 केस, जून में 996 में से 9, जुलाई में 1168 में से 5, अगस्त में 1014 में से 2, सितंबर में 1134 में 4 केस व अक्तूबर माह में 1132 की जांच में 12 केस पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें दो गर्भवती महिलाएं भी इस रोग की चपेट में आई मिली है।
विज्ञापन

अस्पताल में है सुरक्षा क्लीनिक
स्वास्थ्य विभाग ने अब एचआईवी की जांच व इस जानलेवा रोग की रोकथाम के लिए नागरिक अस्पताल में सुरक्षा क्लीनिक के नाम से एक विशेष कमरा भी बनाया हुआ। जहां चिकित्सकों व काउंसलरों द्वारा समय-समय पर एचआईवी के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सरकारी आंकड़ों पर नजर डाले तो पिछले 10 महीनों में 56 एचआईवी पॉजिटिव केस की पहचान की जा चुकी है। इनका इलाज रोहतक पीजीआई व झज्जर के अस्पताल में भी चल रहा है।
किया जा रहा है जागरूक : परामर्शदाता
एचआईवी जांच केंद्र में परामर्शदाता देव नांदल व शशि ने बताया कि जागरूकता हो तो किसी भी बीमारी से बचा जा सकता है। इसी को लेकर नागरिक अस्पताल में सुरक्षा क्लीनिक व आईसीटीसी बनाया गया है। जहां लोगों को इस रोग के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ रोकथाम के भी उपाय बताए जा रहे हैं। वहीं एचआईवी की जांच भी नि:शुल्क की जा रही है। इलाज स्वास्थ्य विभाग द्वारा नि:शुल्क किया जा रहा है। पॉजिटिव केसों को इलाज के लिए झज्जर व रोहतक रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें