फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कॉलर बोन पर चोट लगी तो पहलवानी छोड़ थाम ली पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। सासरोली की बेटी का आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक विजेता बनने तक सफर सुरुचिपूर्ण है। इंद्र सिंह फोगाट की लाडली सुरुचि पिता के सपनों को साकार करने अखाड़े में उतरी थीं। कॉलर बोन पर चोट लगी तो कुश्ती छोड़नी पड़ गई। फिर हाथ में पिस्टल थाम फोकस टारगेट पर कर दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सात स्वर्ण पदक जीत सुर्खियों में आईं सुरुचि फोगाट ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में एक स्वर्ण व दो रजत पदक जीतकर रिकॉर्ड बना चुकी हैं। दरअसल, सेना के हवलदार पद से सेवानिवृत्त पिता इंद्र सिंह फोगाट छोटी बेटी सुरुचि को कुश्ती खिलाना चाहते थे। सुरुचि भी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान से प्रेरित थीं।
कुश्ती खेलना शुरू किया लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 2019 में शूटिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया। निरंतर अभ्यास परिणाम लाया। दो साल बाद ही नेशनल में मेडल जीता। सुरुचि फोगाट ने बताया कि 6 साल की लग्न और माता-पिता के आशीर्वाद से वह देश और दुनिया में छा गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरुचि फोगाट की अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां

- जूनियर वर्ल्ड कप जर्मनी 2023 में एक रजत व एक कांस्य पदक
- एशिया शूटिंग चैंपियनशिप साउथ कोरिया-2023 में रजत पदक
- अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ वर्ल्ड कप अर्जेंटीना अप्रैल 2025 में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक और टीम के साथ कांस्य पदक जीता।
- अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ वर्ल्ड कप पेरू 2025 दो स्वर्ण पदक जीते
- अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ वर्ल्ड कप जर्मनी 2025 में एक स्वर्ण पदक जीते
- शूटिंग एशियन चैंपियनशिप 2025 में दो कांस्य पदक जीते
- 65वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, दो रजत व एक कांस्य
- 5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स रजत पदक
- 66वीं राष्ट्रीय 4 स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य पदक
- 6वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स दो स्वर्ण व्यक्तिगत और मिश्रित टीम
- जूनियर विश्व कप एक रजत, एक कांस्य पदक
- 15 वीं एशियाई चैंपियनशिप एक रजत पदक
- सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें