फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल गेम्स में हरियाणा की वाटर पोलो टीमें भी दिखाएंगी जलवा

Mon, 20 Jan 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : एचएल सिटी के आल वेदर स्विमिंग पूल में तैयारी करते हुए हरियाणा के खिलाड़ी। स्रोत एसोसि
विज्ञापन
बहादुरगढ। कड़ाके की सर्दी के बावजूद वाटर पोलो नेशनल गेम्स जीतने के लिए हरियाणा के खिलाड़ी स्विमिंग पूल में खूब अभ्यास कर रहे हैं। बहादुरगढ़ के एचएल सिटी में एक्वेटिक चैंपियंस ऑल वेदर स्विमिंग पूल में खिलाड़ी पिछले 10 दिन से लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड के हल्द्वानी में 28 जनवरी से 4 फरवरी तक नेशनल गेम्स का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में हरियाणा की पुरुष और महिला वाटर पोलो टीम का चयन भी हुआ है। दोनों टीमों के 26 खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए हरियाणा प्रदेश की टीम को देशभर में टॉप 8 टीम में जगह दिलाई है, जिसकी बदौलत उनका चयन नेशनल गेम्स के लिए हुआ है।
हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने बताया कि 10 जनवरी को हरियाणा की दोनों टीमों का कैंप बहादुरगढ़ के एचएल सिटी में स्थित एक्वेटिक चैंपियन ऑल वेदर स्विमिंग पूल में लगाया गया था, जो 26 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा तैराकी संघ के प्रधान धर्मबीर सिंह की दूरदर्शी सोच के कारण ही ऑल वेदर स्वीमिंग पूल तैयार हुए और आज उन्हीं में हरियाणा के तैराक और वाटर पोलो के खिलाड़ी अपनी तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


कैंप में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों का कहना है कि वह पिछले लंबे समय से अभ्यास कर रहे हैं। वाटर पोलो टीम का नेशनल कैंप पहली बार लगाया गया है। यहां उन्हें खूब सीखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों का कहना है कि उन्हें कैंप के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। वे इस बार हरियाणा की झोली में पदक जरूर डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें