फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप में हरियाणा का दबदबा

Mon, 25 Sep 2023 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देहरादून में आयोजित हुई कैडेट, जूनियर, अंडर-21 व सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2023 में हरियाणा के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन रहा। हरियाणा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किए। हरियाणा के खिलाड़ियों ने हरियाणा यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन (हुका) के बैनर तले नेशनल कराटे चैंपियनशिप में भागीदारी की।
विज्ञापन

हरियाणा कराटे टीम कोच इशांत राठी ने बताया की 20 से 24 सितंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड स्टेडियम में कैडेट, जूनियर, अंडर 21 व सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। इसमें बहादुरगढ़ के मांडोठी गांव की पायल दलाल ने जूनियर लड़कियों में 59 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं जूनियर लड़कियों में 53 किलोग्राम भार वर्ग में कैथल पूंडरी से जैस्मिन ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर लड़कियों में ही 48 किलोग्राम भार वर्ग में यमुनानगर की नंदिनी व कैडेट लड़कियों में42 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार की कृतिका ने कांस्य पदक अपने नाम किया। लड़कियों की अंडर-21 टीम में अलीशा, ऋतू सैनी, हिमा व सिमरन ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान व 51 हजार का नकद पुरस्कार हासिल किया।
लड़कियों की सीनियर टीम अलीशा, कविता, अदिति व ज्योति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों में बहादुरगढ़ के गगन दीप माथुर ने कैडेट 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर लड़कों में 50 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के जतिन दुलगच व 55 किलोग्राम भार वर्ग में बहादुरगढ़ के आदित्य ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने हरियाणा यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन के बैनर तले बेहतरीन प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के प्रधान जयप्रकाश व महासचिव भरत यादव ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया, सभी स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन नवंबर में कजाकिस्तान में होने वाली एशियाई कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इस प्रतियोगिता में हिसार से हरीश सिराधना, चमनलाल, विकास पांचाल, विकास मनकास, नितिन कैन, कुसुम देव, विजय शर्मा, अनिल श्योराण व नवीन ने निर्णायक व कोच की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें