फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा सीनियर राज्य फेडरेशन कप पुरुष और महिला कुश्ती ट्रायल 27 से

Sun, 23 Feb 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रेसलिंग हरियाणा एसोसिएशन की ओर से हरियाणा सीनियर राज्य फेडरेशन कप पुरुष और महिला कुश्ती ट्रायल प्रतियोगिता 27 व 28 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह ट्रायल जींद के बुआना में होगा। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव राकेश सिंह कोच ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रायल से पहले सुबह 8 व 9 बजे पहलवानों का वजन किया जाएगा। सभी भार वर्ग में दो किलो की छूट होगी। ट्रायल ओपन होगी। 27 फरवरी को पुरुषों के फ्री स्टाइल में 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम में कुश्तियां होगी। वहीं, पुरुषों के ग्रीको रोमन में 77, 82, 87, 97 व 130 किलोग्राम की कुश्तियां कराई जाएंगी। 28 फरवरी को ग्रीको रोमन की 55, 60, 63, 67, 72 किलो की कुश्तियां होंगी। इसी दिन महिलाओं की 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 व 76 किलोग्राम की कुश्ती कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005, 2006 व 2007 वाले खिलाड़ी मेडिकल के साथ प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। उन्होंने पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की ओरिजनल कॉपी जरूर लानी होगी। बिना पासपोर्ट के खिलाड़ी इसमें हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें