फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती में हरियाणा का रजत प्रथम और दिल्ली का सोनू द्वितीय

विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा व पहलवान योगेश्वर दत्त का स्वाग? - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
खेलो इंडिया अभियान के तहत शहर के सेक्टर-2 के नजदीक स्थित मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में चल रही हरियाणा राज्य कुश्ती चैंपियनशिप में तीसरे दिन सोमवार को कांटे के मुकाबले हुए। सोमवार को भी हैवीवेट 130 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। इसमें हरियाणा के रजत ने पहला और दिल्ली के सोनू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य एमच्योर कुश्ती संघ के सौजन्य से यहां आयोजित ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में सोमवार को विभिन्न भार वर्गों में पहलवानों ने संघर्षपूर्ण मुकाबले किए।
पुरुष वर्ग की 130 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवानों की ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा का रजत रुहल पहले, दिल्ली का सोनू दूसरे और दिल्ली का हर्षदीप व हरियाणा का हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-20 के 87 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान का तेजपाल प्रथम, दिल्ली का हर्षदीप राठी द्वितीय, मध्यप्रदेश का अभिषेक यादव व महाराष्ट्र का विजाबा तृतीय रहे। अंडर-20 के 77 किलोग्राम भार वर्ग में पंजाब के अभिमन्यु ने पहला, कर्नाटक के परमानंद बुजमंगोल ने दूसरा और उत्तर प्रदेश के वसीम खान व हरीश यादव ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-20 के 63 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा का संदीप पहले, महाराष्ट्र का पार्थ कंढा दूसरे और हरियाणा का अंकित व दिल्ली का चेतन तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-20 के 55 किलोग्राम भार वर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा का ललित पहले, महाराष्ट्र का विश्वजीत रामचंद्र मोरे दूसरे, दिल्ली का हर्ष तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व रविवार को हुए राज्य स्तरीय ग्रीको रोमन मुकाबलों में 63 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप पहले, रिक्की दूसरे और नीरज व रवि तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम में रोहतक का अंकित पहले, दिनेश कुमार दूसरे और पानीपत के मोहित व अंकित तीसरे स्थान पर रहे। 55 किलोग्राम में रुपिन प्रथम, रेवाड़ी का मनीष द्वितीय और कुरुक्षेत्र का मनीष और ललित तृतीय रहे।

प्रतियोगिता में जौहर दिखाते पहलवान। संवाद- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें