बहादुरगढ़। हरियाणा ओलंपिक गेम्स के तैराकी मुकाबलों में झज्जर के अतुल धनखड़ ने पुरुषों के 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया है। रोहित ने रजत और पलवल के मोहित ने कांस्य पदक जीता है। बहादुरगढ़ की एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी के स्विमिंग पूल पर तैराकी के मुकाबले सोमवार से शुरू हो गए।
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के करीबन 7 हजार एथलीट अलग-अलग खेलों में भाग ले रहे हैं। तैराकी में भी करीबन 550 तैराक भाग ले रहे हैं। बहादुरगढ़ में तैराकी के साथ वाटरपोलो व ट्रायथलॉन के मुकाबले होंगे।
टच पैड के जरिए सटीक टाइमिंग के साथ हर इवेंट का विजेता तय हुआ है। मुकाबले के पहले दिन 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 400 मीटर फ्री स्टाइल में झज्जर के तैराक छाए रहे। 400 मीटर फ्री स्टाइल में झज्जर के इशांत ने गोल्ड, प्रशांत ने सिल्वर और रोहित लाठर ने कांस्य जीता।
महिला वर्ग में गुरुग्राम की साम्या शिंगारी ने गोल्ड, स्तुति चटर्जी ने सिल्वर और एलिशा सरोहा ने कांस्य पदक हासिल किया। 100 मीटर बटरफ्लाई पुरुषों में गुरुग्राम के रिजुल भारद्वाज ने गोल्ड, रोहतक के आदिश अहलावत ने सिल्वर और जींद के आदित्य ने कांस्य पदक जीता है।
वूमेंस कैटेगरी में गुरुग्राम की स्तुति चटर्जी ने गोल्ड, फरीदाबाद की पूर्णिमा कौशिक ने सिल्वर और गुरुग्राम की काम्या भारद्वाज ने कांस्य पदक हासिल किया है। प्रतियोगिता के दौरान तैराकी में भारत की पहली महिला ओलंपियन शिवानी कटारिया भी स्विमिंग पूल पर पहुंची।
इस मौके पर हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि शिंगारी, सह सचिव सुरेश जून, सुनील खत्री, बलवान कादयान, हनुमान खत्री, इंस्पेक्टर विकास, जगदीश, तैराकी कोच साई जाधव आदि मौजूद रहे।
-फोटो 63 : गोल्ड मेडल विजेता को सम्मानित करते हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनिल खत्री औ