फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छारा कॉलेज पहुंची हरियाणा उद्यमिता यात्रा

Wed, 09 Sep 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 91 : कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व अतिथि। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। युवाओं को उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए हरियाणा उद्यमिता यात्रा राजकीय महाविद्यालय छारा पहुंची। ईडीसी और वाणिज्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों को स्टार्टअप, कौशल विकास और सरकारी योजनाओं से रोजगार के अवसर बताए गए।
एनएसडीसी से अनुपम कुमार और स्टार्टअप स्टेयर्स के रोहित ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं को नौकरी चाहने वाले के बजाय रोजगार देने वाला बनने को प्रेरित किया। बताया गया कि छोटे विचार को भी सही योजना, सामूहिक कार्य और नवाचार से सफल व्यवसाय बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में सफल उद्यमियों की केस स्टडी और प्रचार वीडियो दिखाए गए। इनके माध्यम से स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया और चुनौतियों को समझाया गया। विद्यार्थियों ने इनमें रुचि दिखाई और सवाल भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने हरियाणा सरकार की उद्यमिता और कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और स्वरोजगार के संभावित अवसरों से अवगत कराया गया। एसआईआईसी जैसी पहलों से विदेशी भाषा सीखने के वैश्विक रोजगार बाजार के अवसर भी बताए गए। महाविद्यालय के प्राचार्य सुशील दलाल ने ग्रामीण विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों से जोड़ना समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में प्रतिभा है, उन्हें सही मार्गदर्शन चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें