फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: नहर में नहाने उतरे युवक का शव 5 दिन बाद पंप हाउस के पास से बरामद, शव परिजनों को सौंपा

Sun, 10 Mar 2024 06:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

नहर में नहाने उतरे युवक का शव 5 दिन बाद पंप हाउस के पास से बरामद किया गया है। पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर के अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस पर राजस्थान के युवक का शव मिला है l सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के लिए शव को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 21 वर्षीय रामेश्वर पुत्र बिजय सिंह निवासी गांव नगला भदौरिया जिला धौलपुर राजस्थान के रूप में हुई है। मृतक रामेश्वर राज मिस्त्री का काम करता था और मजदूरी करने के लिए गांव दुबलधन आया हुआ था। मृतक रामेश्वर के पिता बिजय मेहनत मजदूरी का काम करते हैं और मृतक का एक भाई और एक बहन हैं।

परिजनों ने बताया कि 4 मार्च को रामेश्वर अपने साथियों के साथ दुबलधन गांव के पास से गुजरने वाली नहर में नहाने के लिए उतरा था। इस दौरान रामेश्वर नहर में डूब गया। इसके बाद रामेश्वर के शव को तलाश करने का प्रयास किया गया, लेकिन रामेश्वर का शव 5 दिन बाद शनिवार की शाम को अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस मिला है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल श्रीकांत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस पर एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने मृतक के पिता विजय के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें