बहादुरगढ़। उपमंडल के गांव लडरावण में शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में 15 टीमें भाग ले रही हैं। शनिवार को पहला मुकाबला दिल्ली कटेवड़ा और सांखोल बहादुरगढ़ की टीमों के बीच हुआ। इसमें कटेवड़ा दिल्ली ने सांखोल को पराजित किया और मैच जीत लिया।
भाजपा के जिला प्रवक्ता भीम सिंह प्रणामी प्रतियोतगता के मुख्यातिथि रहे। आयोजकों ने उनका स्वागत किया। भीम सिंह प्रणामी ने अपनी तरफ से खिलाड़ियों के योगदान के लिए आर्थिक सहायता दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा लोगों के हितों में कार्य कर रही है और उसके साथ-साथ खिलाड़ियों का भी मान सम्मान बढ़ा रही है। प्रणामी ने कहा कि इस प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता समय-समय पर आयोजित होनी चाहिए। जिससे ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा मिल सके। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सोनू मान, मनजीत छिकारा, राजेंद्र, दुष्यंत, दीपक, मोंटी, अतर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।