फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम नायब सैनी बोले- भाजपा चुनाव के लिए तैयार, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की सूची

Sun, 18 Aug 2024 09:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

नायब सैनी झज्जर में जन आशीर्वाद रैली के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने पूर्व सीएम हुड्डा को घेरा और बोले- पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का स्वागत करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, और जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। सीएम अनाज मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर समय चुनावी मोड में रहती है। दावा किया कि तीसरी बार भी भाजपा बड़े नंबर से सरकार बनाएगी और झज्जर की चारों सीट पर कमल खिलेगा।

विज्ञापन


इससे पूर्व जन आशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल में हर वर्ग का विकास किया। आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमसे हिसाब मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि हुड्डा ने आरक्षण के नाम पर प्रदेश को जलाने का काम किया था। हुड्डा के राज में नौकरी के नाम पर पर्ची और खर्ची ली गई। गरीबों का शोषण किया। हुड्डा अपने कार्यकाल में पिछड़े, दलितों पर हुए अत्याचार और युवाओं पर हुए शोषण को बताए।
विज्ञापन


हुड्डा के हरियाणा में सरकार बनाने के दावे पर नायब सैनी ने कहा कि आगामी चार अक्तूबर को इसका पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के पथ को छूएं, इसलिए प्रदेश की जनता ने भाजपा को तीसरी बार सत्ता देने का मन बना लिया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, राज्ससभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, पूर्व सांसद अरविंद शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें