झज्जर डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि जिले से जुड़ी जिन 10 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री का शुभारंभ व शिलान्यास किया है। जिनमें दुजाना में स्थित गवर्नमेंट कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण कार्य का प्रोजेक्ट भी शामिल है, जिसकी अनुमानित लागत 31.25 करोड़ है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को वर्चुअल माध्यम से झज्जर जिले को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने तीन परियोजनाओं का उद्घाटन व सात परियोजनाओं की आधारशिला रखी। कुल 155 करोड़ रुपये से अधिक की लागत इन परियोजनाओं से जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी व जन सुविधाओं में इजाफा होगा। कार्यक्रम में एडीजीपी केके राव ने शिरकत की।
विज्ञापन
डीसी शक्ति सिंह ने बताया कि झज्जर से जुड़ी जिन 10 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री का शुभारंभ व शिलान्यास किया है। जिनमें दुजाना में स्थित गवर्नमेंट कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण कार्य का प्रोजेक्ट भी शामिल है, जिसकी अनुमानित लागत 31.25 करोड़ है। इसके अलावा मोहनबाड़ी गांव में 1.26 करोड़ की लागत से तैयार हुए जलघर, सिराजवाला में 2.98 करोड़ की लागत से बने तालाब व पटौदी में 7.45 करोड़ की लागत से बने लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया है।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि जिले के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ हुआ है, जिनमें झज्जर से कोसली तक सड़क मार्ग और बहादुरगढ़ से छारा तक सड़क मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। बहादुरगढ़ से बादली सड़क मार्ग का भी सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। डीसी ने बताया की छारा-दुजाना-बेरी-कलानौर रोड का भी सुधारीकरण होगा।
उन्होंने बताया कि रोहद वाया सिदिपुर, लोवा खुर्द, नूना माजरा, महेंदीपुर, दाबोदा, सिलोठी तक सड़क मार्ग की लागत से सुधारीकरण होगा। इसके अलावा एनएच-9 पर देहकोरा, लोहार हेड़ी , भैंसरू होते हुए एनएच 334बी तक सड़क मार्ग को भी चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करते हुए रोड़ नेटवर्क को बेहतर किया जाएगा।