साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में वार्षिक एथलेटिक मीट 2026-27 के अंतर्गत क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के बॉयज वर्ग में हर्ष कुमार ने प्रथम, परवेश कुमार ने द्वितीय तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गर्ल्स वर्ग में भावना ने प्रथम, निशु ने द्वितीय तथा कोमल ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम बिरोहड़ के सरपंच प्रतिनिधि रवींद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में निरंतर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्रशासनिक प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर-कम-स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. वीरेंद्र सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।