फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिला बार के चुनाव में सह सचिव व कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें सभी प्रत्याशियों के फार्म सही पाए गए। इस दौरान कोषाध्यक्ष व सह सचिव पद सहित 12 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र भरे थे। सह सचिव पद के लिए हरजीत गुलिया और कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक यादव को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। इन पदों पर एक ही नामांकन भरा गया था। प्रधान, उप प्रधान, सचिव पद के लिए 16 दिसंबर को चुनाव होंगे।
विज्ञापन

चुनाव मैदान में डटे अधिवक्ता अपने पक्ष में समर्थन के लिए अधिवक्ताओं के चैंबर और घर जाकर वोट मांग रहे हैं। बार चुनाव के लिए दो दोपहर बजे तक का समय नाम वापसी के लिए रखा था। इसके बाद अब चुनाव मैंदान में प्रधान पद के लिए चार, उपप्रधान व सचिव पद के तीन-तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे। एक-एक उम्मीदवार रहने के कारण सह-सचिव पद के लिए हरजीत गुलिया अधिवक्ता व कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक यादव, अधिवक्ता को विजयी घोषित कर दिया गया।
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी राजपाल सुहाग, राम कुंवार वर्मा, त्रिभुवन कश्यप, जोगेंद्र चौहान, कृष्ण सुहाग, सुंदर सिंह खंडेलवाल, आजाद सिंह कादयान, सुखवीर कादयान, नीरज सहरावत, मंगत राम कौशिक, ख़ुशी लाल अधिवक्तागण की मौजदगी में चुनाव प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रधान पद के उम्मीदवार
अजित सिंह सोलंकी, अधिवक्ता
भारत भूषण, अधिवक्ता
जितेंद्र खत्री, अधिवक्ता
यशवीर सिंह, अधिवक्ता
उप-प्रधान पद के उम्मीदवार
मीना कुमारी, अधिवक्ता
संदीप डबास, अधिवक्ता
योगेश वत्स, अधिवक्ता
सचिव पद के उम्मीदवार
भूपेंद्र कादयान, अधिवक्ता
रविंद्र कुमार, अधिवक्ता
संदीप सोलंकी, अधिवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें